झारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

IPS विनय चौबे ने बेल के लिए हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, भूमि घोटाला मामले में हैं जेल में हैं बंद

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के पूर्व उपायुक्त और वर्तमान में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे ने सेवायत भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया है। गुरुवार को उनके वकील ने हाईकोर्ट में उनकी ओर से जमानत याचिका दाखिल की है। हालांकि, यह याचिका अभी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं की गई है।
विनय चौबे पर लगे आरोपों को लेकर अगस्त माह में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसकी जांच एसीबी (ACB) कर रही है। इस मामले में हजारीबाग एसीबी ने कांड संख्या 9/2025 के तहत केस दर्ज किया था। इससे पहले 16 सितंबर को हजारीबाग की विशेष एसीबी अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अब विनय चौबे ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि वे झारखंड शराब घोटाले में भी आरोपी हैं, लेकिन समय पर चार्जशीट दाखिल न होने की वजह से उन्हें उस मामले में जमानत मिल चुकी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग में नो पार्किंग पर सख्ती की दस्तक: सड़क व्यवस्था सुधारने उतरी पुलिस, दो दिन बाद कटेगा चालान!

Khabar365newsहजारीबाग: शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम की समस्या...

हजारीबाग

बकरीद को लेकर लोहसिंघना थाना अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द और सुरक्षा पर जोर

Khabar365newsहजारीबाग: आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण,...