झारखंडब्रेकिंग

मुख्य सचिव : मुख्य सचिव अलका तिवारी का आज अंतिम कार्य दिवस

Share
Share
Khabar365news

राज्य के नये मुख्य सचिव को लेकर ब्यूरोक्रेसी में सरगर्मी तेज हो गयी है। हर कोई अब नये मुख्य सचिव के बारे में जानने को उतावला है। यहां मालूम हो कि अलका तिवारी मुख्य सचिव के पद से 30 सितंबर को रिटायर हो रही हैं। आज शुक्रवार को उनका अंतिम कार्य दिवस है। वैसे वह 30 सितंबर तक आधिकारिक रूप से राज्य की मुख्य सचिव रहेंगी। इस तरह वह 26 से 30 सितंबर की रात 12 बजे तक राज्य की मुख्य सचिव बनी रहेंगी। लेकिन 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य सरकार के सचिवालयों में शनिवार, रविवार के अलावा दुर्गा पूजा व गांधी जयंती की छुट्टी है।

इधर सूत्रों के अनुसार अलका तिवारी को सेवा विस्तार मिलने की संभावना नहीं है। राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार से अभी तक अलका तिवारी को सेवा विस्तार दिए जाने का आग्रह नहीं किया गया है। इस कारण अब किसी नये मुख्य सचिव की ही संभावना अधिक बतायी जा रही है। मुख्य सचिव रैंक के अधिकारी शैलेश कुमार सिंह को अभी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन वह बहुत इंटरेस्टेड नहीं बताए जा रहे हैं। इस स्थिति में मुख्य सचिव रैंक में झारखंड में कार्यरत दो आईएएस अधिकारियों में किसी पर विचार किया जा सकता है। ये अधिकारी हैं अविनाश कुमार और अजय कुमार सिंह। मुख्य सचिव रैंक के तीसरे अधिकारी नितिन मदन कुलकर्णी को सीएस बनाए जाने की संभावना बिल्कुल नहीं है। वह सरकार के गुड फेथ के अधिकारी नहीं माने जाते हैं। इसी कारण वर्षों से वह राजभवन में ही पदस्थापित हैं।

वैसे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर शैलेश कुमार सिंह के अलावा दो और भी आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव रैंक में हैं। निधि खरे और सत्येंद्र कुमार सिंह। लेकिन इन दोनों अधिकारियों के बारे में सरकार के शीर्ष स्तर पर सोच सीमित है। ब्यूरोक्रेसी में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि अविनाश कुमार को ही मुख्य सचिव रैंक का प्रभार दिया जा सकता है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...