झारखंडब्रेकिंग

डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने किया स्मारिका का लोकार्पण, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Share
Share
Khabar365news

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आज रांची प्रेस क्लब में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर उनके जीवन और कार्यों पर आधारित एक स्मारिका का लोकार्पण किया गया। इस स्मारिका का लोकार्पण प्रदेश कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के स्टेट चेयरमैन श्याम नारायण सिंह ने किया। लोकार्पण समारोह के दौरान श्याम नारायण सिंह ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि राजनीति का मूल उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण है। उनकी दूरदर्शी आर्थिक नीतियों ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई।”

कांके विधायक सुरेश बैठा ने अपने संबोधन में कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी की ईमानदार और पारदर्शी नेतृत्व क्षमता ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श है।” झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजिनी ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व हमें यह सिखाता है कि सादगी, शुचिता और कर्मनिष्ठा के साथ भी राजनीति की जा सकती है। उनकी छवि हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।”

इस अवसर पर चंदशेखर शुक्ला, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू, पलामू जिला प्रवक्ता गोपाल सिंह, अनंत सिंह, अवधेश सिंह, व्यास सिंह, नागेंद्र कुमार, विमला कुमारी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भी अपने विचार रखे और डॉ. मनमोहन सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में कहा कि “डॉ. मनमोहन सिंह जी का जीवन देश की लोकतांत्रिक परंपरा और सेवा भाव का अमूल्य प्रतीक है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...