झारखंडब्रेकिंग

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने नवरात्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाने का लिया संकल्प

Share
Share
Khabar365news

राष्ट्रीय युवा शक्ति की आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी नवरात्र के दौरान नशे के खिलाफ एक अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि नवरात्र के दौरान लाखों लोग माता के दर्शन करने के लिए रांची की सड़कों पर निकलेंगे, लेकिन वहीं रांची शहर नशे के चपेट में आ चुका है। खासकर 12 से 25 वर्ष की उम्र के युवा पूरी तरह नशे के आदी हो गए हैं।

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने निर्णय लिया है कि नवरात्र के दौरान रात्रि के समय शहर की प्रमुख सड़कों पर तख्ती लेकर घूमते हुए माता के भक्तों से नशे के खिलाफ अपील की जाएगी। संगठन के सदस्य माता-पिता से अपील करेंगे कि उनके बच्चे चरस, अफीम, ब्राउन शुगर और इंजेक्शन जैसे नशीले पदार्थों के जाल में न फंसे।

राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्य ने कहा, “पुत्र को पाने के लिए माता-पिता मंदिरों में माथा टेकते हैं, लेकिन वहीं उनका पुत्र नशे की गिरफ्त में है। हम सभी को मिलकर संकल्प लेना चाहिए कि इस नवरात्र में हम हर नौजवान को नशे से बचाने का प्रयास करेंगे।” इस बैठक में मुख्य रूप से शैलेश नंद तिवारी, वीरेंद्र गोप, उमेश साहू, सोनू गुप्ता, नितेश वर्मा, आर्यन मेहता, रोहित यादव, हिमांशु लाल, अजीत गुप्ता, अनुराग तिर्की और मन्नू चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम,

Khabar365newsगुमला। विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुमला के गांधी पार्क में...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में 18 माह के बच्चे की मौत, इलाज पर सवाल

Khabar365newsचतरा। मयूरहंड थाना क्षेत्र में इलाज के बाद 18 माह के बच्चे...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

JSSC-JPSC धांधली पर बिफरे बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग तेज

Khabar365newsगिरिडीह। JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल, तीन घायल

Khabar365newsजमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के...