Pakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, DTO ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 26,550 रुपये का जुर्माना वसूला

Share
Share
Khabar365news

आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के नेतृत्व में हिरणपुर प्रखंड में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान वाहनों के कागजात, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट और लाइसेंस की गहन जांच की गई। इसके अतिरिक्त, दो-पहिया वाहनों में हेलमेट का उपयोग, वाहन की नंबर प्लेट का सामने और पीछे होना, ट्रिपल राइडिंग, तेज गति से वाहन चलाना, ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखना और अन्य निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल 23 वाहनों से 26,550 रुपये दंड राशि वसूली गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी ने बताया कि दुर्गापूजा के अवसर पर पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में अवैध परिवहन, बिना परमिट संचालन और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...