हजारीबाग

दनुआ घाटी में सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश, हजारीबाग में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 26 सितम्बर : जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला स्तरीय हिट एंड रन समिति की बैठक आज उपायुक्त हजारीबाग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दनुआ घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अस्थाई एनफोर्स प्वाइंट बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रखंड में सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में एक निगरानी समिति गठित की जाएगी। साथ ही, यातायात पुलिस को ओवरस्पीड एवं नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग को गुड समरिटन (सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले नागरिकों) को प्रोत्साहित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। इसके अलावा, कई अन्य गंभीर विषयों पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कांति, मोटर यान निरीक्षक विजय गौतम, पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार, पथ निर्माण विभाग हजारीबाग एवं बोकारो, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हजारीबाग एवं रांची के प्रतिनिधि सहित कई विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस बैठक से यह संदेश साफ है कि जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर अब और भी सख्त कदम उठाने जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके और जनमानस को सुरक्षित यातायात व्यवस्था मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कल्लू चौक पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 125 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहेलमेट से लेकर ट्रिपल लोडिंग और नो-पार्किंग तक—यातायात नियमों को लेकर चला...

हजारीबाग

समकालीन अभियान में पेलावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन NBW वारंटी गिरफ्तार

Khabar365news पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता से लंबे समय से...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस का अनूठा अभियान: खेल के मैदान से जागरूकता तक, “खेलेगा भारत–जीतेगा भारत” का शानदार समापन

Khabar365newsगिद्दी(हजारीबाग)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश...