Home DHANBAD धनबाद: इंदु आउटसोर्सिंग के एवीपी गोपाल रेड्डी पर फायरिंग
DHANBADझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद: इंदु आउटसोर्सिंग के एवीपी गोपाल रेड्डी पर फायरिंग

Share
Share

धनबाद : धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात में इंदु आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (एवीपी) गोपाल रेड्डी पर हमला किया गया। बाइक सवार अपराधी ने डीएवी स्कूल के पास उनकी कार को निशाना बनाकर दो राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में एक गोली कार के अगले हिस्से में लगी, जबकि दूसरी गोली पिछले दरवाजे को भेदते हुए गोपाल रेड्डी की जांघ में जा धंसी। गंभीर रूप से घायल रेड्डी को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब गोपाल रेड्डी मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार हमलावर ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं और फरार हो गया। घटना की सूचना पर मुनीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। धनबाद डीएसपी नौशाद आलम भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...