Home Jharkhand हिसरी ग्राम में नेहरू युवा क्लब द्वारा आयोजित 40 वां फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन
JharkhandLohardagaSports

हिसरी ग्राम में नेहरू युवा क्लब द्वारा आयोजित 40 वां फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन

Share
Share

खेल के माध्यम से भी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं —सांसद सुखदेव भगत

सद्दाम खान:- लोहरदगा

नेहरू युवा क्लब हिसरी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 40 वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन हिस्ट्री स्कूल मैदान में किया गया। इस टूर्नामेंट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुखदेव भगत उपस्थित हुए। इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें एस टी बोंगा की टीम एवं रेड आर्मी अर्रू के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें रेड आर्मी ने पेनल्टी शूटआउट में एस टी बोंगा को हराकर चैंपियन का खिताब जीता।

खेल मैदान पहुंचने पर सांसद का आयोजन समिति के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद का स्वागत नेहरू युवा क्लब के संरक्षक नेसार अहमद के द्वारा साल ओढा़कर एवं पुष्पगुछ देकर किया ।फाइनल मैच प्रारंभ होने से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से सांसद सुखदेव भगत ने परिचय प्राप्त किया ।पारितोषिक वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि खेल में जीवन का फलसफा समाहित है ।

खेल के माध्यम से हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त सकते हैं। जिले में बहुत अच्छे-अच्छे खिलाड़ी हैं बस हम सबों को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाना है। फुटबॉल खेल को हम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रखें बल्कि खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने का सोच रखें और इस सोच को लेकर प्रतिबद्धता एवं अनुशासन में रहकर खेलेंगे तो लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी। जिला, राज्य एवं देश स्तर पर खेलने के लिए हमें फीफा के नियम से खेलना होगा। सांसद ने मौके पर आयोजन समिति का आभार प्रकट करते हुए उपस्थित सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामन किये विजेता उपविजेता समेत अन्य टीमों को मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के द्वारा भी नगद राशि एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सचिव शाहिद अहमद बेलू, सलीम अंसारी बड़े अनवर अंसारी सोनू कुरैशी परवेज कुरैशी तारिक अनवर रफीक अंसारी समेत नेहरू युवा क्लब के मुख्य संरक्षक नेसार अहमद,नौसाद अहमद मीर सफीउल्लाह, रामअवतार महतो, शेख सादिक मोहम्मद आजम मुस्ताक अहमद रिजवान मीर, रेयाज मीर, असरार अहमद नेहरू युवा क्लब के अध्यक्ष सैफ अहमद, राकेश कुमार खुर्शीद मीर, गुलशाद फरास, फैज राजा, मीर सुहैल, सितंबर उरांव, जले उरांव, राजेश उरांव,मीर एजाज,नेहाल अहमद, मीर शमशेर सेख जुनैद हाबील खान, इम्तियाज़ खान, समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...