JharkhandPakur

तारापुर में दुर्गा पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

Share
Share
Khabar365news

तारापुर गाँव में श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में गाँव की 108 कुमारी कन्याओं ने कलश उठाकर परिक्रमा की। हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीण, महिलाएँ और बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए।शोभायात्रा का आरंभ तारापुर शिव मंदिर परिसर से हुआ, जो पूरे गाँव की परिक्रमा करते हुए छठ पोखर तक पहुँचा।

यहाँ पण्डित चंचल गोस्वामी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरण की विधि सम्पन्न कर कलश वापस पूजा स्थल पर लाए गए व पवित्र कलश की स्थापना की गई। पूरे आयोजन में आदिवासी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। आदिवासी समाज के युवक-युवतियों ने दसाई दोन नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को और भी भक्तिमय व सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।

पूजा समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर मंडल ने बताया कि इस पूजा की शुरुआत वर्ष 2024 से की गई थी। तब से ग्रामीणों के सहयोग से हर साल भव्य आयोजन किया जा रहा है। कलश शोभायात्रा में समिति के उपाध्यक्ष चंद्रयान साहा, सचिव पंकज साहा, उमाचरण साहा, करण साहा, भानु प्रताप साहा, डोमन पंडित आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930







Related Articles
BreakingJharkhand

विस्थापन आयोग के गठन का श्रेय लेना बंद करें विधायक रौशन लाल चौधरी – अम्बा प्रसाद का पलटवार

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातुबड़कागांव, अम्बा प्रसाद पूर्व विधायक, ने आज वर्तमान...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बुढ़मू में बंगाली डॉक्टर की गला रेतकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsबुढ़मू ब्रेकिंग ग्रामीण चिकित्सक (बंगाली डॉक्टर) की गला रेत कर हत्या दो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सचिवालय का सच : ऊर्जा विभाग में करंट ही नहीं

Khabar365newsराज्य का ऊर्जा विभाग हैडलेस बना हुआ है। लगभग डेढ़ महीने से...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अज्ञात हमलावरों ने युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज जारी

Khabar365newsरांची : रांची में फायरिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है,...