jamshedpurRanchiआस्थाझारखंड

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के मीत ग्रंथी भाई सूरज सिंह जी की अंतिम अरदास पर विशेष दीवान सजाया गया,

Share
Share
Khabar365news

रांची । गरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के मीत ग्रंथी भाई सूरज सिंह जी जिनकी पिछले दिनों आकस्मिक मृत्यु हो गई थी, उनकी अंतिम अरदास के उपलक्ष में गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा आज 28 सितंबर, रविवार को सुबह 8:30 बजे से विशेष दीवान सजाया गया. दीवान की शुरुआत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड के रागी जत्था भाई भरपूर सिंह जी एवं साथियों द्वारा ” जो हर का प्यारा सो सबना का प्यारा…..” शब्द गायन से हुई. तत्पश्चात गुरु नानक सत्संग सभा के हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने ” जो आईआ सो चलसी सबकी आई वारीऐ….”एवं ” गुरमुख जनम सवार दरगह चलिआ….” शबद गायन किया.


गुरु नानक सत्संग सभा के प्रधान अर्जुन देव मिढा ने भाई सूरज सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए साध संगत को बताया कि भाई सूरज सिंह शांत स्वभाव के तथा हंसमुख और मिलनसार थे.वह गुरुद्वारा साहिब में मीत ग्रंथी के रूप में पिछले 35 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे. सत्संग सभा के सचिव मनीष मिढा ने भाई सूरज सिंह को सरल स्वभाव का बताते हुए उनके साथ बिताए गए पलों को साध संगत के साथ सांझा किया.

भाई सूरज सिंह के परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए इस मौके पर गुरु नानक सत्संग सभा के श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर आर्थिक सहयोग किया.
श्री आनंद साहिब जी के पाठ, ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह जी द्वारा अरदास,हुकुमनामा एवं प्र‌शाद वितरण के साथ विशेष दीवान की समाप्ति सुबह दस बजे हुई.मौके पर सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं के बीच चाय नाश्ता का लंगर चलाया गया.


आज के दीवान में सुरेश मिढा, हरविंदर सिंह बेदी, हरगोविंद सिंह,हरीश मिढा, अशोक गेरा,इंदर मिढा,रमेश पपनेजा, मोहन काठपाल,नरेश पपनेजा, सुंदर दास मिढा,केशव दास मक्कड़,अश्विनी सुखीजा,रमेश गिरधर,पवनजीत सिंह खत्री,नवीन मिढा,अनूप गिरधर,आशु मिढा,मनीष गिरधर,राकेश गिरधर, वेद प्रकाश मिढा समेत अन्य उपस्थित थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...