Home झारखंड क्या खरसांवा के विधायक दशरथ गगराई नहीं रामकृष्ण गगराई हैं, निर्वाचन आयोग ने दिया जांच के आदेश
झारखंडब्रेकिंग

क्या खरसांवा के विधायक दशरथ गगराई नहीं रामकृष्ण गगराई हैं, निर्वाचन आयोग ने दिया जांच के आदेश

Share
Share

खरसांवा से झामुमो विधायक दशरथ गगराई को लेकर निर्वाचन आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं। भूतपूर्व सैनिक लालजी राम तियु द्वारा की गयी शिकायत पर राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रवि कुमार ने सरायकेला-खरसांवा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को पत्र लिख दशरथ गगराई के बारे में की गयी शिकायत के बाद शिकायतकर्ता से शपथ पत्र लेते हुए जांच कराने का आदेश दिया है। दिलचस्प रूप से शिकायतकर्ता ने 18 सितंबर को शपथ पत्र के माध्यम से दशरथ गगराई के बारे में की गयी शिकायत को व्यक्तिगत ज्ञान, अभिलेख और दस्तावेजों के आधार सही बता कर जांच की प्रक्रिया को विधिवत बल दे दिया है।

भूतपूर्व सैनिक लालजी राम तियु ने 28 जुलाई 2025 को सरायकेला खरसांवा के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को एक शिकायत की है। उसमें उन्होंने खरसांवा से विधायक दशरथ गगराई पर विधानसभा चुनाव के समय दिए शपथ पत्र को गलत बताया है। लालजी तियु के अनुसार दशरथ गगराई चार भाई हैं। सबसे बड़े भाई का नाम रामकृष्ण गगराई है। दूसरे का दशरथ गगराई, तीसरे का विजय गगराई और चौथे का मनोज गगराई। लालजी राम तियु के अनुसार 1992 में रामकृष्णा गगराई को सीआरपीएफ में सिपाही (बल संख्या-931140355) नियुक्त किया गया। उसी दौरान उन पर तत्कालीन कमानडेंट के घर चोरी करने का आरोप लगा। बाद में जब उस यूनिट के कमांडेंट का स्थानांतरण हो गया तो रामकृष्ण गगराई को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिाय गया। उस समय रामकृष्ण गगराई ने इस्तीफा नहीं देकर अपने छोटे भाई दशरथ गगराई को अपनी जगह ज्वाइन करा दिया। इस तरह सीआरपीएफ के डीआईजी कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत व्यक्ति दशरथ गगराई है और खरसांवा से चुनाव जीतनेवाला व्यक्ति रामकृष्ण गगराई है। इस तरह चुनाव जीतनेवाले (दशरथ गगराई) का सभी शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्र फर्जी है। यह रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट के तहत दशरथ गगराई के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। द फॉलोअप के साथ बातचीत में लालजी राम तियु ने यह भी बताया कि रामकृष्ण गगराई से दशरथ गगराई लगभग सात साल छोटे हैं। इसलिए जांच होने पर स्पष्ट हो जाएगा कि सीआरपीएफ में नौकरी करनेवाला दशरथ गगराई और विधायक बननेवाला वास्तविक रूप में रामकृष्ण गगराई है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

छठ पर्व को लेकर धुर्वा डैम पर NDRF अलर्ट, जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Ranchi: लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अभिजीत गोराई की मौत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

रावटरा में सड़क हादसे में अभिजीत गोराई की मौत के बाद आक्रोशित...