झारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : मिहिजाम में बदमाशों का आतंक, 300 रुपये नहीं देने पर ऑटो में लगा दी आग

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा जिले के महिजाम के छाताडंगाल इलाके में शनिवार रात करीब 11 बजे बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, कुछ बदमाशों ने एक युवक से जबरन तीन सौ रुपये की मांग की। युवक के इंकार करने पर उन्होंने उसे दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की। किसी तरह युवक भागकर अपने घर पहुंच गया, लेकिन इसके बाद घटना ने गंभीर रूप ले लिया। बदमाशों ने युवक के पिता संजय पासवान की ऑटो रिक्शा में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी व बालू डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ऑटो को काफी नुकसान हो चुका था।

संजय पासवान ने बताया कि वे हांडीपाड़ा निवासी अरुण कुमार सिंह की ऑटो रिक्शा किराए पर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना में करीब 20 हजार रुपये की क्षति हुई है। संजय पासवान ने हांडीपाड़ा के छोटू हांडी और पोखरतल्ला के पिंटू साव पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...

BreakingJharkhandझारखंड

जाति जनगणना पर विपक्ष में दरार? कांग्रेस मुखर,

Khabar365newsनई दिल्ली। जाति जनगणना के मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग...