jamshedpurजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की NCC कैडेट तानुष्री पात्रा का ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप 2025 में चयन

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की इतिहास ऑनर्स (तीसरे वर्ष, पांचवे सेमेस्टर) की छात्रा तानुष्री पात्रा, पिता गोपीनाथ पात्रा, निवासी कांड्रा, जिला सरायकेला-खरसावां, का चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (AITSC) – 2025 के लिए हुआ है। यह कैंप सितंबर 2025 तक डीजी एनसीसी, दिल्ली छावनी, नई दिल्ली में आयोजित किया गया

तानुष्री ने बिहार एवं झारखंड निदेशालय (B&J DTE) का प्रतिनिधित्व करते हुए जजिंग डिस्टेंस (JDFS) इवेंट में भाग लिया। उन्हें B&J DTE (SW कंटिजेंट) की द्वितीय प्रभारी (2I/C) नियुक्त किया गया तथा उन्होंने लाइन एरिया ब्रीफर की जिम्मेदारी निभाई। इस वर्ष बिहार एवं झारखंड निदेशालय से कुल 40 एसडब्ल्यू कैडेट्स का चयन विभिन्न इवेंट्स के लिए हुआ।

इस उपलब्धि पर सीटीओ प्रीति, एनसीसी यूनिट, जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने कहा कि तानुष्री का ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप के लिए चयन होना हमारे विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। उनकी लगन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है। वे अन्य कैडेट्स के लिए प्रेरणा हैं।

कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारे विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स की निरंतर उपलब्धियाँ इस बात को दर्शाती हैं कि जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में अनुशासन और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है। तानुष्री की यह सफलता विश्वविद्यालय और प्रदेश दोनों के लिए गौरव की बात है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मासूम कुचले; दुकान में घुसी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का जानलेवा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

भाजपा का ऐलान: अंश-अंशिका बरामदगी को लेकर आज रांची SSP कार्यालय का घेराव

Khabar365newsरांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम बच्चों, अंश और...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई...