झारखंडब्रेकिंग

बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, हॉट मेटल गिरने से 3 कर्मचारी झुलसे, एक की हालत गंभी

Share
Share
Khabar365news

बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस-2 सेक्शन में हॉट मेटल चार्जिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान तीन कर्मचारियों पर भारी मात्रा में हॉट मेटल गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद तीनों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उसी स्थान पर हुआ जहां कर्मचारी प्रतिदिन काम करते हैं।

घटना के बाद जहां तीनों कर्मियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, वहीं प्लांट प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कर्मचारियों का आरोप है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। बीते कुछ महीनों में प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर कई बार सवाल उठाए जा चुके हैं। गौरतलब है कि कोविड महामारी के दौरान बोकारो स्टील प्लांट ने देश के कई राज्यों और विदेशों में ऑक्सीजन की आपूर्ति कर अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन अब वही प्लांट अपने कर्मचारियों के लिए असुरक्षित स्थल बनता जा रहा है। इस हादसे के बाद कर्मचारियों के परिजनों और सहकर्मियों में गहरी चिंता है, जबकि प्रबंधन की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

]

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस दुर्घटना पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि सुरक्षा मानकों में सुधार की तत्काल आवश्यकता है। केवल दावों और बयानबाजी से कुछ नहीं होगा, ज़रूरी है कि जमीनी स्तर पर कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इधर, सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा, “मामला प्लांट के अंदर का है। तीन मजदूर झुलसे हैं, जिनका इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है। प्लांट के आंतरिक कानून के अनुसार इसे देखा जाएगा। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।”

वहीं, बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि “स्टील प्लांट में इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। प्लांट मैनेजमेंट मशीनों का रखरखाव सही ढंग से नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। इस घटना में तीन मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से एक की स्थिति बेहद गंभीर है। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...