Home हजारीबाग दुर्गा पूजा को लेकर कोर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा के लिए कड़ा संदेश
हजारीबाग

दुर्गा पूजा को लेकर कोर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा के लिए कड़ा संदेश

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से सोमवार को सदर अंचल पुलिस निरीक्षक नंदकिशोर शाह के नेतृत्व में कोर्रा थाना क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पीटीसी चौक, मटवारी, कोर्रा चौक और दिवांगना चौक से होकर गुज़रा।

इस मौके पर महिला थाना प्रभारी विंध्यवासिनी और कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार अपने पूरे दल-बल के साथ शामिल रहे। पुलिस जवानों की सघन उपस्थिति और कदमताल ने असामाजिक तत्वों में खौफ का माहौल पैदा किया, वहीं आम जनता ने राहत और सुरक्षा की अनुभूति की।

पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को हर हाल में कायम रखा जाएगा। किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि, हुड़दंग या अप्रिय घटना को सख्ती से रोका जाएगा। वहीं, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और चौकसी और भी तेज़ कर दी गई है ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर पर्व का आनंद ले सकें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
हजारीबाग

गैलेक्सी हाई स्कूल में बच्चों के लिए निःशुल्क दंत चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन

Khabar365newsहजारीबाग। गैलेक्सी हाई स्कूल, पबरा रोड, हजारीबाग में गुरुवार को बच्चों के...

हजारीबाग

नौवीं झारखंड राज्य मिनी वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में हजारीबाग बालक वर्ग में उपविजेता

Khabar365newsहजारीबाग। दुमका में आयोजित नौवीं झारखंड राज्य मिनी वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में...