हजारीबाग

दुर्गा पूजा को लेकर कोर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा के लिए कड़ा संदेश

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से सोमवार को सदर अंचल पुलिस निरीक्षक नंदकिशोर शाह के नेतृत्व में कोर्रा थाना क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पीटीसी चौक, मटवारी, कोर्रा चौक और दिवांगना चौक से होकर गुज़रा।

इस मौके पर महिला थाना प्रभारी विंध्यवासिनी और कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार अपने पूरे दल-बल के साथ शामिल रहे। पुलिस जवानों की सघन उपस्थिति और कदमताल ने असामाजिक तत्वों में खौफ का माहौल पैदा किया, वहीं आम जनता ने राहत और सुरक्षा की अनुभूति की।

पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को हर हाल में कायम रखा जाएगा। किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि, हुड़दंग या अप्रिय घटना को सख्ती से रोका जाएगा। वहीं, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और चौकसी और भी तेज़ कर दी गई है ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर पर्व का आनंद ले सकें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

SIR नोटिसधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पेलावल दक्षिणी में लगा विशेष कैंप

Khabar365newsSDM आदित्य पांडे ने किया शिविर का निरीक्षण,मौके पर उपस्थित रहे सीओ...

हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...

हजारीबाग

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत सामान बरामद

Khabar365news हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवावारा में मोबाइल दुकान का...