BreakingchaibasaJharkhand

चाईबासा में नक्सल अभियान के दौरान कोबरा सांप के डसने से CRPF जवान की मौत

Share
Share
Khabar365news

चाईबासा : सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सीआरपीएफ को एक और बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। 209 कोबरा बटालियन के जवान संदीप कुमार (निवासी–देवरिया, उत्तर प्रदेश) की मौत कोबरा सांप के डसने से हो गई।

जानकारी के अनुसार, छोटा नगरा के जंगलों में कोबरा बटालियन की टीम नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान ड्यूटी के वक्त एक कोबरा सांप ने जवान संदीप कुमार को काट लिया। जैसे ही साथियों को इसकी जानकारी मिली, आनन-फानन में उन्हें जंगल से निकालकर कोलेबिरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सारंडा के दुर्गम और खतरनाक जंगलों में अभियान के दौरान जवानों को सिर्फ नक्सलियों से ही नहीं, बल्कि सांप, बिच्छू, मच्छरों और वज्रपात जैसी प्राकृतिक चुनौतियों से भी लगातार जूझना पड़ता है। कई बार ये खतरे नक्सलियों से भी ज्यादा जानलेवा साबित होते हैं।

सीआरपीएफ मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, संदीप कुमार लंबे समय से 209 कोबरा बटालियन में तैनात थे और उन्होंने कई बड़े नक्सल ऑपरेशनों में हिस्सा लिया था। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से रांची लाया जा रहा है, जहां उन्हें अंतिम सलामी दी जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

स्व. पवन सिन्हा एवं नबल सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 की चैंपियन बनी CISF की टीम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू में आयोजित स्व. पवन...

CrimeJharkhandPakur

हिरणपुर में अवैध क्रेशर संचालन से आम जनजीवन बेहाल

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर प्रखंड की शांत रातें अब...

JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

टुसू परब : लोकसंस्कृति और स्वाभिमान का उत्सव: संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद

Khabar365newsभारत की सांस्कृतिक परंपरा में मकर संक्रांति केवल एक खगोलीय तिथि नहीं,...