BreakingJharkhand

अवैध खनन पर CISF का शिकंजा, JCB मशीन कब्जे में

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने धनबाद के बाघमारा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, CISF की टीम ने सोनाडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-3, ब्लॉक-4 स्थित ओरिएंटल आउटसोर्सिंग पैच पर छापेमारी की। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की एक जेसीबी मशीन जब्त की गई, जिसका इस्तेमाल अवैध खनन के लिए रास्ता बनाने में किया जा रहा था।

CISF अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल जब्त जेसीबी को सोनाडीह ओपी पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है और इसमें शामिल गिरोहों एवं उनके सरगनाओं की पहचान की जा रही है।

गौरतलब है कि धनबाद के कई इलाकों में अवैध खनन लंबे समय से एक गंभीर समस्या बनी हुई है। खनन माफिया पहले रास्ता बनाते हैं और फिर चोरी-छिपे कोयला निकाल लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार छापेमारी के बावजूद कई स्थानों पर यह अवैध कारोबार जारी है।

हालांकि, CISF की इस ताजा कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त गिरोहों में हड़कंप मच गया है। पुलिस और CISF की संयुक्त टीम अब इलाके में निगरानी और तेज कर रही है, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरकार गिराने की कथित साजिश का आरोप,

Khabar365newsनई दिल्ली/शिलांग। मेघालय की राजनीति में कथित ‘प्रोजेक्ट मेघालय’ को लेकर नया...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

NEET UG में सुहर्ष बने झारखंड टॉपर

Khabar365newsरांची। NEET UG 2026 के परिणाम में झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार...