Jharkhand

लोहरदगा : खेल हमारे जीवन का है अभिन्न हिस्सा क्रिकेट हमारे देश के साथ-साथ झारखंड का भी लोकप्रिय खेल, नेसार अहमद

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा : फाइव स्टार क्रिकेट क्लब कुज्जी के तत्वावधान में स्वर्गीय तौफीक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कुज्जी पतरा मैदान में किया गया इस टूर्नामेंट का उद्घाटन नेसार अहमद प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस एवं विशिष्ट अतिथि सलीम अंसारी बड़े के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सुकुमार क्रिकेट क्लब एवं कपिल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें कपिल क्रिकेट क्लब 5 विकेट से जीत हासिल कर अगले चक्र में अपना स्थान सुरक्षित किया  जबकि आज के इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि नेसार अहमद एवं अतिथियों के द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया इस मौके पर नेसार अहमद ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और क्रिकेट हमारे देश के साथ-साथ झारखंड का भी लोकप्रिय खेल है नौजवान क्रिकेट के प्रति काफी रुचि रखते हैं और हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि झारखंड जैसे राज्य से देश के महान क्रिकेटर  महेंद्र सिंह धोनी जो हमारे  देश  का काफी लंबे समय तक कप्तानी भी किया जो हमारे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है क्रिकेट काफी तकनीक के साथ-साथ अनुशासित खेल माना जाता है।

जिला के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करना काफी सराहनीय है और लोहरदगा जैसे शहर में माननीय राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रयास से विश्व स्तरीय क्रिकेट ग्राउंड का भी निर्माण कराया गया है नौजवान इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं और अपने प्रतिभा को उचित मंच के माध्यम से आगे बढ़ाएं  इस मौके पर राकेश रजक अमित कुजुर आयोजन समिति के संरक्षक रफीक अंसारी नंदलाल उरांव, राजेंद्र यादव, खिरसतो टोप्पो, प्रकाश कुजुर, सुखनाथ उरांव, प्रसाद लकड़ा रुस्तम अंसारी मुस्तफा खलीफा एकरामुल अंसारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...