BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

ताड़ का पेड़ गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

Share
Share
Khabar365news

बिहार: समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के गढ़सिसई पंचायत के वार्ड संख्या 7 में शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति पर ताड़ का पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी स्वर्गीय मानकी महतो के पुत्र 54 वर्षीय रामचरण महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। परिवार के सदस्य गमगीन हैं। बताया जा रहा है कि रामचरण महतो गढ़सिसई चौक पर चाय पीकर साइकिल से घर लौट रहे थे। अचानक वार्ड संख्या 7 में मुख्य सड़क के किनारे एक ताड़ का पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर गया। वह साइकिल समेत पेड़ के नीचे दब गए, जिससे उनकी कमर टूट गई और सिर में गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह एक बिजली मिस्त्री तार जोड़ने आया था। तार ताड़ के पेड़ से सटा हुआ था, जिससे पेड़ में आग लग गई। पेड़ पहले से ही खोखला था और आग लगने के बाद कमजोर होकर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार, अंचलाधिकारी कुमार हर्ष और एसआई शक्ति सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक रामचरण महतो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके चार बेटे हैं। हादसे के बाद उसकी पत्नी अलका देवी समेत पूरा परिवार गमगीन है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...