Home Breaking गढ़वा में महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, डायन का आरोप लगा कर की गई वारदात
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, डायन का आरोप लगा कर की गई वारदात

Share
Share

गढ़वा जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 60 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। यह घटना बड़गड़ थाना क्षेत्र के मदगढ़ी गांव की है। आरोप है कि महिला के पड़ोसी बाघा किसान और सावन किसान ने महिला को मारा है। मृतका के बेटे ने भी बाघा किसान को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया है। घायल बाघा किसान का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर बड़गड़ थाना पुलिस देर शाम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने बताया कि डायन बिसाही के मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने इस संबंध में बड़गड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच तेज कर दी गई है। मृतका के शव का गढ़वा सदर अस्पताल में बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...