BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद की 8 लेन सड़क पर दो भीषण हादसे, युवक की मौत के बाद अस्पताल में बवाल

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित 8 लेन सड़क पर शुक्रवार की रात दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई. 

युवक की मौत के बाद गुस्साये परिजनों ने पास के अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की. साथ ही वहां मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ के साथ भी दुर्व्यवहार किया. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया.  

दो बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत

पहली घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के 8 लेन सर्विस रोड स्थित एक निजी अस्पताल के समीप हुई. जहां दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में नंदू राय नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने स्थानीय अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद डॉक्टरों व स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार भी किया. घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा, गोविंदपुर और धनसार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए भीड़ को शांत कराया.

Uploaded Image

डीवीसी की गाड़ी ने खड़ी स्कॉर्पियों में मारी टक्कर

दूसरी घटना भी उसी इलाके में घटी गई. जानकारी के अनुसार, एक ग्रामीण हादसे में घायल लोगों की मदद करने के लिए 8 लेन सड़क किनारे एक काले रंग की स्कॉर्पियो खड़ी कर अस्पताल के अंदर गया था.

उसी दौरान डीवीसी की बोलेरो गाड़ी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आई और खड़ी स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर से स्कॉर्पियो के पास खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई.

Uploaded Image

तनाव और अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने संभाली स्थिति

लगातार दो हादसों और उसके बाद हुए हंगामे से 8 लेन सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और घटना की जांच में जुट गई .

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...