हजारीबाग

विधायक प्रदीप प्रसाद ने छठ महापर्व की तैयारियों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Share
Share
Khabar365news

चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ शनिवार को नहाय-खाय के साथ हुआ। यह पर्व सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिसे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस अवसर पर हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से छठ तालाब, झील परिसर, यूनिवर्सिटी कैंपस एवं जबरा तालाब का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रसाद ने प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम , सफाई कर्मियों और स्थानीये जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छठ महापर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता सर्वोपरि है।

विधायक ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पानी की स्वच्छता, बैरिकेडिंग, शौचालय एवं चिकित्सा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छठ के दौरान भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल, एनडीआरएफ की टीम और महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी लोक आस्था का उत्सव है, जो समाज में एकता, अनुशासन और समर्पण की भावना को मजबूत करता है। हमारा संकल्प है कि इस वर्ष का छठ पर्व पूरी श्रद्धा, सौहार्द और सामूहिक उत्साह के साथ संपन्न हो। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

श्री प्रसाद ने आमजन से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखें, घाटों पर प्लास्टिक या अवशिष्ट सामग्री का प्रयोग न करें, और प्रशासन को सहयोग दें ताकि यह पावन पर्व सुरक्षित और धार्मिक वातावरण में संपन्न हो सके।

इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरिश श्रीवास्तव, सुदेश चन्द्रवंशी, प्रकाश झा,पंडल यादव, राकेश वर्मा, बासुदेव गोप, कुलदीप कृष्णा, सुबोध सिन्हा, साकेत सिहं, मंदीप यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विधायक ने कहा कि हजारीबाग का छठ पर्व अपनी सांस्कृतिक पहचान और अनुशासित आयोजन के लिए पूरे राज्य में उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, नगर परिषद अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, जलापूर्ति एवं विद्युत विभाग के अधिकारी, और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे।

अंत में विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने सभी अधिकारियों एवं जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ व्रतियों की आस्था को समर्पित यह पर्व शांति, सद्भाव और समृद्धि का संदेश लेकर आए, यही हमारी प्रार्थना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

आजादी के बाद पहली बार पक्की सड़क से जुड़ेगा सलगा बिरहोर टांडा, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शिलान्यास

Khabar365newsकटकमदाग़ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को हजारीबाग...

हजारीबाग

क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस का परचम, पु०अ०नि० रोशन कुमार को फिंगर प्रिंट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल

Khabar365newsचतरा: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में...