DHANBADJharkhandआस्था

रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद के द्वारा छठ ब्रातियों को साड़ी और फल का वितरण

Share
Share
Khabar365news

धनबाद । आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रोटी बैंक यूथ क्लब, धनबाद द्वारा इस वर्ष भी सेवा और समर्पण का कार्य करते हुए भूली खेरकबाद बस्ती में व्रतियों के बीच साड़ी एवं फलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भक्ति और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम की सफलता में विवेक बर्नवाल का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग से इस सामाजिक पहल को बड़े स्तर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोटी बैंक यूथ क्लब के सक्रिय सदस्य नीलकमल खवास ,अनिमेश सिंह, धीरज, राहुल सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इसके साथ ही आयुष फाउंडेशन के अध्यक्ष गणेश शर्मा, तथा सहदेवा फाउंडेशन के सदस्य आशीष चौहान और उपेंद्र चौहान की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया।

रोटी बैंक यूथ क्लब ने घोषणा की है कि इस वर्ष पहले अर्घ्य के दिन विभिन्न घाटों पर 1100 नारियल व्रतियों के बीच वितरित किए जाएंगे, ताकि सभी श्रद्धालु माता छठी मइया की पूजा में पूर्ण भाव से सहभागी हो सकें।

संस्था के अध्यक्ष रवि शेखर का कहना है कि हर वर्ष छठ पर्व पर साड़ी, फल और पूजा सामग्री वितरित कर वे इस पावन पर्व के प्रति अपनी भक्ति और सेवा भावना व्यक्त करते हैं। यह परंपरा आने वाले वर्षों में और भी विस्तार के साथ जारी रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...