हजारीबाग

हजारीबाग में फरार आरोपी के घर चिपकाया गया इश्तेहार — दीपक कुमार गुप्ता लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग
सदर (बड़ा बाजार) थाना पुलिस ने मंगलवार को फरार आरोपी दीपक कुमार गुप्ता (उम्र 40 वर्ष, पिता अशोक कुमार गुप्ता) के घर एनएच-33 ओल्ड चेक पोस्ट, हुरहुरू तथा वर्तमान पता साकेतपुरी, अम्बष्ठ आवास, थाना कोर्रा पर इश्तेहार चिपकाया।

दीपक कुमार गुप्ता के विरुद्ध सदर (बड़ा बाजार O.P) थाना कांड संख्या 112/24, दिनांक 13-03-2024 दर्ज है। इस मामले में उन पर धारा 149, 354, 420, 467, 504, 506, 34 भा.दं.सं. एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(r), 3(1)(s), 3(1)(w) के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दीपक कुमार गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहा है। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद वह न्यायालय या थाने में हाजिर नहीं हुआ। अंततः न्यायालय के आदेश पर आज उसके घर इश्तेहार चिपकाया गया, ताकि वह शीघ्र आत्मसमर्पण करे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि वह निर्धारित अवधि के भीतर हाजिर नहीं होता है, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे “भगोड़ा घोषित” करने की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई की चर्चा है और इसे हजारीबाग पुलिस की सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

एक घंटे के भीतर कोर्रा पुलिस ने सकुशल बरामद किया सात वर्षीय मासूम, थाना प्रभारी नेमधारी रजक की तत्परता से माता-पिता को लौटी खुशियां

Khabar365newsहजारीबाग। पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण हजारीबाग के...

हजारीबाग

पदमा में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया जोरदार खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी के टेंपू और पंप मोटर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और...