BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला सदर अस्पताल का ब्लड बैंक बंद, लोगों को हो रही परेशानी

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला सदर अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक कुछ दिनों से बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब ब्लड बैंक चालू था, तो उन्हें ब्लड के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता था और उन्हें काफी सुविधा मिलती थी। लेकिन अब जिन लोगों को ब्लड की आवश्यकता पड़ रही है, उन्हें काफी कठिनाई हो रही है।

लोगों ने ब्लड बैंक को फिर से चालू करने का आग्रह किया है ताकि उन्हें सुविधा मिल सके। इस बारे में सिविल सर्जन गुमला, शंभू नाथ चौधरी ने बताया कि ब्लड बैंक की अनुज्ञप्ति अभी समाप्त हो चुकी है। अनुज्ञप्ति के लिए सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दी गई है और राज्य सरकार की टीम ने भी निरीक्षण किया है। अब केंद्र सरकार की एजेंसी द्वारा निरीक्षण के बाद अनुज्ञप्ति प्रदान की जाएगी और उसके बाद ब्लड बैंक फिर से चालू हो जाएगा। सिविल सर्जन ने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही ब्लड बैंक जनता के लिए फिर से उपलब्ध हो जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...

ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों ओर बनेगी सड़क,

Khabar365newsगोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों किनारों पर...

ActiveBiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंगरांची

बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Khabar365newsपटना: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर बिहार...