BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में NGO ठगी: वार्ड टीचर बनाने के नाम पर महिलाओं से 36 लाख लूट, संचालक गिरफ्ता

Share
Share
Khabar365news

साइबर अपराधों के केंद्र माना जाने वाला जामताड़ा में अब नौकरी के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। जहां जिले के कोर्ट चौक के पीछे एक निजी आवास में चल रहे “लाइफ चाइल्ड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी” नामक एनजीओ ने आदिवासी और गरीब महिलाओं को निशाना बनाया है। एनजीओ संचालक धीरज कुमार गुप्ता पर 117 लोगों से कथित तौर पर 36 लाख रुपए ठगने का आरोप लगा है। आरोपी महिलाओं को जिले में ‘वार्ड टीचर’ की नौकरी दिलाने का झांसा देता था और जिले में 24 शाखाएँ संचालित करने का दावा करता था। धीरज कुमार गोपालगंज, बिहार का रहने वाला है। 

मिली जानकारी के अनुसार एनजीओ संचालक धीरज नौकरी के इच्छुक हर उम्मीदवार से विभिन्न शुल्कों के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। वसूली में मुख्य रूप से 31,000 रुपए नियुक्ति शुल्क के नाम पर लिए जाते थे, साथ ही 300 रुपए परीक्षा और 500 रुपए ट्रेनिंग शुल्क भी वसूला जाता था। शिकायत मिलने के बाद, एसडीओ अनंत कुमार ने मौके पर छापेमारी की। जांच में पता चला कि संस्था उत्तर प्रदेश के देवरिया में पंजीकृत थी, लेकिन झारखंड में काम करने की कोई वैध सरकारी अनुमति इसके पास नहीं थी। जिसके बाद एसडीओ ने इसे गंभीर धोखाधड़ी बताते हुए कार्यालय को तुरंत सील करवा दिया।

छापेमारी के बाद एनजीओ संचालक धीरज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर नगर थाना भेज दिया गया। और इस मामले में सीओ जामताड़ा के बयान पर थाना कांड संख्या 127/25 के तहत भारतीय दंड संहिता और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी धीरज कुमार गुप्ता को अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि यह एक गंभीर आर्थिक अपराध है और इस ठगी के रैकेट की विस्तृत जांच की जाएगी, ताकि इसका शिकार हुए अन्य पीड़ितों को न्याय मिल सके।
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...