Jharkhand

लोहरदगा : लोहरदगा उपायुक्त से झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने की कुडू में हाई मास्ट लाइट और CCTV कैमरा लगाने की मांग

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो रिपोर्ट, अमर गोस्वामी

लोहरदगा : बीते कुछ दिनों में कुडू प्रखंड क्षेत्र में बढ़ी अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण से मुलाकात की। उन्होंने उपायुक्त को बढ़ती घटना को लेकर कुडू प्रखण्ड क्षेत्र में सीसी टीवी कैमरा एवं हाईमास्ट लाईट लगाने को लेकर आवेदन सौंपा और अविलंब लगाने की मांग की है। आवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा कि आये दिन कुडू में अपराधियों के द्वारा आसानी से किसी भी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जो काफी दुखद बात है। जिससे आम जनता के बीच भय का माहौल व्याप्त हो गया है। जिसे देखते हुए कुडू के हर चौक-चौराहे एवं गलियों में सीसी टीवी कैमरा एवं हाईमास्ट लाईट लगवाया जाए। जिससे अपराधियों में डर पैदा हो तथा किसी तरह की बड़ी घटना होने से आसानी से पकड़ा जा सके। यह कार्य होने से आम जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी गोलीकांड जैसे कई घटनाएं घट चुकी है। जिससे कुडू प्रखंड वासियों सहित व्यवसायिक वर्ग में रोष व्याप्त है। आवेदन प्राप्त कर उपायुक्त ने भी इस दिशा में जल्द सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया है। जिलाध्यक्ष श्री अहमद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी दूरभाष पर बात कर लगातार हो रही घटनाओं से अवगत कराया। साथ ही इस पर रोक लगाने की दिशा में पहल करने का अनुरोध किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...