हजारीबाग

शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर कोर्रा थाना में बैठक — CCTV लगाने, यातायात व्यवस्था और त्वरित पुलिस सहयोग पर हुई चर्चा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार संध्या कोर्रा थाना परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र अंतर्गत सभी शिक्षण संस्थानों के संचालक और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अजीत कुमार ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हर संस्था में CCTV कैमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाए, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत नज़र रखी जा सके।

उन्होंने यह भी अपील की कि चोरी या छिनतई जैसी घटनाओं की स्थिति में तत्काल 112 पर संपर्क करें और पुलिस से समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में यातायात व्यवस्था सुधारने और कोचिंग संचालकों द्वारा झेली जा रही समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने सभी मुद्दों के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि पुलिस-प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।

बैठक का उद्देश्य था—शिक्षण संस्थानों को सुरक्षित, अनुशासित और अपराधमुक्त वातावरण प्रदान करना, ताकि छात्र निश्चिंत होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Khabar365newsकटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

हजारीबाग

दो वर्षों से फरार NDPS कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, दारू थाना पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ से जुड़े चर्चित...

हजारीबाग

27 फरवरी 2026 को होगी मतगणना, 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट

Khabar365newsनगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में...