हजारीबाग

“रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत चरही घाटी में चला विशेष वाहन जांच अभियान — 38 चालकों पर कार्रवाई, ₹1.08 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 5 नवंबर। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन विभाग हजारीबाग की ओर से चलाए जा रहे “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आज चरही घाटी स्थित 14 माइल पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी हजारीबाग ने स्वयं किया। अभियान के दौरान तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई और दोषी पाए गए चालकों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान किया गया।

साथ ही बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, ट्रिपल राइडिंग जैसी उल्लंघनों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। मौके पर ही चालकों की काउंसलिंग कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी पुस्तिकाएं एवं पम्पलेट भी वितरित किए गए।

अभियान में मोटरयान निरीक्षक श्री विजय गौतम, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री संतोष कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट शारीक इकबाल तथा आईटी सहायक अरविंद कुमार सक्रिय रूप से शामिल रहे।

इस दौरान कुल 176 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 38 वाहन चालकों का चालान किया गया तथा ₹1,08,650 का राजस्व वसूला गया।
परिवहन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय रफ्तार पर नियंत्रण रखें, हेलमेट और सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी की जान सुरक्षित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा ओपी के नए प्रभारी बने श्रवण कुमार, अनुभव और कार्यकुशलता से कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

Khabar365newsपदमा (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के पदमा थाना ओपी में आज श्रवण कुमार...

हजारीबाग

शिक्षा को लगे पंख: कटकमसांडी में बीडीओ पूजा कुमारी ने छात्र-छात्राओं को सौंपी साइकिल की चाबी

Khabar365news​कटकमसांडी(हजारीबाग): हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड में बच्चों की शिक्षा और उनके...