JharkhandRamgarh

गोला में पुलिस का “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान शुरू

Share
Share
Khabar365news

गोला।थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पेट्रोल पंपों पर बुधवार को थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के निर्देश पर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नियम लागू शुरू किया गया।

अब बिना हेलमेट वाले दोपहिया सवारों तथा बिना सीट बेल्ट के चलने वाले वाहन चालकों को क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलेगा। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना है। थाना पुलिस कि यह सख्ती सिर्फ पोस्टर तक ही सीमित नहीं है

अगर कोई पंप संचालक इस नियम का उल्लंघन करता है और बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल देता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस पेट्रोल पंपों पर पोस्टर चिपकाकर लोगों को जागरूक भी कर रही है।इस दौरान थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में रोड एक्सीडेंट की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं

इन दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है जिसमें अधिकतर मामलों में लोग हेलमेट नहीं पहने थे।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए बताया कि वाहन की गति नियंत्रित करें और यातायात नियमों का पालन करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...