हजारीबाग

सर्वदेव मंदिर निर्माण समिति का पुनर्गठन

Share
Share
Khabar365news

बीरेन्द्र कुमार बीरू दोबारा बने अध्यक्ष व सुनील सिंह बने सचिव

कटकमसांडी (हजारीबाग): प्रखंड के उत्तरी शिवपुरी कृष्णा नगर हनुमान मंदिर के प्रांगण में बन रहे सर्वदेव मंदिर निर्माण में तेजी लाने हेतु एक बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता गौरीशंकर प्रसाद सिन्हा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से पुराने कमिटी को भंग कर एक नई कमिटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व में रहे कमिटी के अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार बीरू को अध्यक्ष, रमेश राम को उपाध्यक्ष व सुनील सिंह को सचिव बनाया गया। जबकि कैलाश राम को उपसचिव, सीताराम सिंह को कोषाध्यक्ष, पवन वर्मा को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कार्यकारणी समिति सदस्यों में राजेंद्र साव, राजू गुप्ता, राजेश जायसवाल, केदार सिंह, राजा गिरी, विजय पांडे व अर्जुनदीप को शामिल किया गया । मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कमिटी के अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार बीरू ने कहा कि जल्द ही सभी के सहयोग से दो मंजिला सर्वदेव मंदिर व भव्य गुम्बद, जिसकी ऊँचाई लगभग 61 फीट का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा, जो आस्था और आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस मंदिर का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को पूजा पाठ, शादी व अन्य सामाजिक कार्यों में सहूलियत होगी। वहीं पूर्व कोषाध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा मंदिर निर्माण में लगे आय व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया गया। मौके पर अजय सिंह, सरोज सिंह, सेवा साव, अमित वर्मा, गोलू कुमार, राजेश कुमार, दीपक वर्णवाल सहित दर्जनो उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...