हजारीबाग

हजारीबाग के दारू थाना की अनोखी पहल: कवालू में साइबर क्राइम से लेकर नशा मुक्ति तक ग्रामीणों को मिली जागरूकता—थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के प्रयासों की सराहना

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कवालू में बुधवार को थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आधुनिक अपराधों, सामाजिक कुप्रथाओं और नशे के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक करना था, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित एवं शिक्षित माहौल का निर्माण हो सके।

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपाय, अवैध अफीम की खेती के कानूनी परिणाम, यातायात नियमों का अनुपालन, मॉब लिंचिंग से जुड़े कानून, डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, मानव तस्करी की पहचान और रोकथाम, तथा नशा मुक्ति के लाभ जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी।

थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, क्योंकि शिक्षा ही वह आधार है जो समाज को अपराध, अंधविश्वास और नशे की लत से दूर रख सकती है। उन्होंने कहा कि दारू थाना का उद्देश्य सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज को सुरक्षित और जागरूक दिशा देना भी है।

ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताते हुए थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की प्रशंसा की और कहा कि उनके नेतृत्व में दारू थाना लगातार समाजहित में सराहनीय कार्य कर रहा है।

यह पहल हजारीबाग पुलिस की जनसहभागिता पर आधारित कार्यशैली का स्पष्ट उदाहरण है, जो यह संदेश देती है कि पुलिस और जनता मिलकर हर प्रकार के अपराध और कुप्रथाओं के खिलाफ मजबूत दीवार खड़ी कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

एक घंटे के भीतर कोर्रा पुलिस ने सकुशल बरामद किया सात वर्षीय मासूम, थाना प्रभारी नेमधारी रजक की तत्परता से माता-पिता को लौटी खुशियां

Khabar365newsहजारीबाग। पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण हजारीबाग के...

हजारीबाग

पदमा में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया जोरदार खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी के टेंपू और पंप मोटर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और...