हजारीबाग

हजारीबाग में शुक्रवार को कई इलाकों में दिनभर बिजली रहेगी बाधित, DVC करेगा बड़े ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग के शहरी क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं को शुक्रवार 21 नवंबर 2025 को दिनभर बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। DVC की ओर से 50 MVA PTR–1 ट्रांसफॉर्मर की महत्वपूर्ण मरम्मति की जाएगी, जिसके कारण सर्किट 1, 4 और 5 पर मात्र 30 MVA लोड उपलब्ध रहेगा। यह मरम्मत कार्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

इस तकनीकी कार्य के चलते सिंदूर, मिशन, हीराबाग और लोहसिंघना विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के बड़े हिस्से में बिजली गुल रहने से आमलोगों को असुविधा हो सकती है, हालांकि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता (शहरी) राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आवश्यक तकनीकी मरम्मत उपभोक्ताओं की बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग और समझ की अपील करते हुए कहा कि विभाग असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

वार्ड 02 की पार्षद निखत यासमीन की पहल रंग लाई, कोलघट्टी–मड़ईकला सड़क पर हादसों पर लगेगी लगाम

Khabar365newsहजारीबाग शहर के वार्ड नंबर 02 की पार्षद निखत यासमीन ने जनहित...

हजारीबाग

सेवा, संवेदना और सहारा की मिसाल: मुखिया नूरजहां ने 150 दिव्यांग एवं वृद्धजनों के बीच बांटी बैसाखी और छड़ी

Khabar365newsहजारीबाग के पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी...