Home Jharkhand उत्पाद विभाग रामगढ़ द्वारा छापेमारी कर अवैध जावा महुआ विनष्ट किया गया
JharkhandRamgarh

उत्पाद विभाग रामगढ़ द्वारा छापेमारी कर अवैध जावा महुआ विनष्ट किया गया

Share
Share

रामगढ़ । झारखंड
गोला एवं बरलंगा में सहायक आयुक्त उत्पाद के निदेशानुसार उत्पाद विभाग रामगढ़ द्वारा छापेमारी कर अवैध जावा महुआ विनष्ट किया गया

रामगढ़ जिले के गोला एवं बरलंगा में सहायक आयुक्त उत्पाद बिमला लकड़ा के निदेशानुसार उत्पाद विभाग रामगढ़ द्वारा बरलंगा थाना अंतर्गत डीमरा, कदलाटांड़, नावाडीह एवं गोला थाना अंतर्गत कोचलटांड़ आदि जगहों में सघन एवं व्यापक उत्पाद छापामारी की गयी। जहां से कई अवैध शराब की भट्ठियों को विनिष्ट करते हुए करीब 400 किलोग्राम जावा महुआ एवं 80 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।

उक्त छापामारी अभियान में डीमरा निवासी तिजु साव, कदलाटांड़ निवासी कंदरु रजवार, नावाडीह निवासी पूरण रजवार, राजेंद्र साव,चमन साव एवं कोचलाटांड़ निवासी धनेश्वर महतो, राजेश महतो आदि के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है। उक्त छापामारी अभियान अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त गृहरक्षक जवान के सहयोग से किया गया

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...