JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पंचायत में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ सेवा अधिकार सप्ताह के तहत विशाल शिविर आयोजित

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू पंचायत में आज सेवा अधिकार सप्ताह के अंतर्गत ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ अभियान के तहत एक विशाल जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंचल तथा प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की और जनसमस्याओं का स्थल पर ही समाधान करने का प्रयास किया।

शिविर के दौरान अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में पतरातु पंचायत के मुखिया गिरीजेश कुमार, पंचायत सचिव रवि रंजन कुमार यादव, साथ ही BHO, MO, ATM, BTM, VLW, जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित योजनाओं से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए—

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुवा आवास

माईयन सम्मान योजना

सामाजिक सुरक्षा पेंशन

मनरेगा

15वीं वित्त आयोग से संबंधित आवेदन

अधिकारियों ने बताया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निस्तारण प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

ग्रामीणों ने इस शिविर को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएँ मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई है। पंचायत क्षेत्र में ऐसे शिविरों से पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा मिलता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

आदिवासी महाजुटान पर राहुल गांधी का संदेश,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बिरसा चौक से मोरहाबादी तक आदिवासियों का हुजूम,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आदिवासी समुदाय के एक बड़े जुटान को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...