CrimeHazaribagh

हजारीबाग पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा बाइक चोर गिरोह पर प्रहार: 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार—28 बाइक चोरी का खुलासा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शहरी थाना क्षेत्र से शुरू हुई जांच के आधार पर एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। इस कार्रवाई में कुल 08 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जबकि 06 कुख्यात बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान सभी अपराधियों ने जिले में कुल 28 मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर पुलिस को चौंका दिया।

26 नवंबर 2025 की रात करीब 01:06 बजे पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पेलावल ओपी क्षेत्र में किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छडवा डेम के पास छापेमारी की और एक बाइक के साथ दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान मो० मोत्सम अंसारी उर्फ गोलू और विकास मलिक उर्फ अरबाज के रूप में हुई।

दोनों अपराधियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत लोहसिंहना थाना क्षेत्र के झील एरिया में छापेमारी की, जहां इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य—मो० तौसिफ आलम, सैफ रजा और इस्लाम अंसारी उर्फ करण—को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी की निशानदेही पर पेलावल ओपी क्षेत्र के पबरा गांव में बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक घर से कुल 06 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कीं और गिरोह के मुख्य सरगना संदीप कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से एक संगठित गिरोह बनाकर हजारीबाग के अलग-अलग क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। अब तक कुल 29 कांडों में मोटरसाइकिल चोरी की बात सामने आई है, जिनमें से 8 मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी हैं, जबकि बाकी वाहनों को हजारीबाग और अन्य जिलों में बेच दिया गया है। पुलिस शेष बाइक बरामदगी और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

बरामद मोटरसाइकिलों में पेलावल क्षेत्र से 03, लोहसिंहना से 01, सदर से 02, कोर्रा से 01, बड़ा बाजार से 01 और बरही से 01 बाइक शामिल हैं। बरामदगी के दौरान दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार अपराधियों में मो० तौसिफ आलम, इस्लाम अंसारी उर्फ करण, मो० मोत्सम अंसारी उर्फ गोलू, विकास मलिक उर्फ अरबाज, सरगना संदीप कुमार मेहता और एक 16 वर्षीय किशोर शामिल है।

इस पूरी कार्रवाई में एएसपी सदर अमित आनंद, पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा, पु०नि० निशांत केरकेटा, पु०नि० वेद प्रकाश पांडे, पु०नि० पंकज कुमार,पु०नि० राजदीप कुमार, तकनीकी शाखा की टीम तथा लोहसिंहना एवं पेलावल ओपी पुलिस की अहम भूमिका रही। पुलिस ने कहा है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिले में बाइक चोरी की सभी घटनाओं का पूरी तरह सफाया किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा में आए दिन लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के बावजूद भी कुछ...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

तालाब में जहर डालने से मछली मरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू...