Home Jharkhand पतरातू पंचायत में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ सेवा अधिकार सप्ताह के तहत विशाल शिविर आयोजित
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पंचायत में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ सेवा अधिकार सप्ताह के तहत विशाल शिविर आयोजित

Share
Share

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू पंचायत में आज सेवा अधिकार सप्ताह के अंतर्गत ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ अभियान के तहत एक विशाल जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंचल तथा प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की और जनसमस्याओं का स्थल पर ही समाधान करने का प्रयास किया।

शिविर के दौरान अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में पतरातु पंचायत के मुखिया गिरीजेश कुमार, पंचायत सचिव रवि रंजन कुमार यादव, साथ ही BHO, MO, ATM, BTM, VLW, जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित योजनाओं से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए—

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुवा आवास

माईयन सम्मान योजना

सामाजिक सुरक्षा पेंशन

मनरेगा

15वीं वित्त आयोग से संबंधित आवेदन

अधिकारियों ने बताया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निस्तारण प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

ग्रामीणों ने इस शिविर को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएँ मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई है। पंचायत क्षेत्र में ऐसे शिविरों से पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा मिलता है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

KPS कदमा की वार्षिक प्रदर्शनी में STEM और 7 Cs का प्रदर्शन

जमशेदपुर: KPS कदमा की ओर से वार्षिक प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया...

BreakingActiveAssamJharkhandRanchiweatherझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

मुरासु तूफान का असर, झारखंड में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

रांची: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर झारखंड...