BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो JSCA में आम दर्शकों की तरह देख रहे मैच

Share
Share
Khabar365news

लाल घेरे में दिख रहे यह शख्स कोई आम इंसान नहीं है बल्कि झारखंड के माननीय हैं। ये शख्स डुमरी के विधायक जमयराम महतो हैं और जयराम महतो रांची के जेएससीए स्टेडियम में हो रहे क्रिकेट मैच का का खूब आनंद उठा रहे हैं। दरअसल डुमरी विधायक जयराम महतो आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे, जहाँ भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। तीन साल बाद जेएससीए में होने वाले इस बड़े मैच को देखने के लिए झारखंड के लोगों में जबरदस्त उत्साह है,

और उसी उत्साह का हिस्सा बनने विधायक जयराम महतो भी स्टेडियम पहुंचे। जयराम महतो को हमेशा से क्रिकेट का खास लगाव रहा है। अक्सर वे खुद मैदान में क्रिकेट खेलते हुए भी नजर आते हैं। आज जब वे जेएससीए स्टेडियम पहुंचे, तो उनकी तस्वीर सामने आई जिसमें वे बिल्कुल आम दर्शकों की तरह साधारण सीट पर बैठकर मैच का लुत्फ उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें VIP गैलरी के बजाय आम जनता के बीच बैठकर क्रिकेट देखने में ज्यादा आनंद आता है, क्योंकि वहीं असली जोश और रोमांच महसूस होता है। उन्होंने कहा  यहां शोरगुल होता है, हो-हल्ला होता है, चौकों-छक्कों पर उछाल होता है और विपक्षी टीम के गिरते विकेट पर तालियों की गड़गड़ाहट होती है। जिसका अपना ही आनंद है। मैच के दौरान जयराम महतो उत्साहित दिख रहे हैं। आसपास बैठे दर्शकों के साथ वे लगातार खेल पर चर्चा कर रहे हैं। स्टेडियम में उमड़ी भारी भीड़, भारतीय टीम के समर्थन में गूंजते नारों और तेज माहौल के बीच जयराम महतो का यह रूप लोगों को काफी पसंद आया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...