BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकसूर व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई मामले में चैनपुर थानेदार निलंबित

Share
Share
Khabar365news

झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को गुमला जिले के चैनपुर थाने में एक निर्दोष व्यक्ति की पुलिस हिरासत में पिटाई के मामले की सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने इस पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए गुमला के पुलिस अधीक्षक को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अदालत के आदेश के बाद गुमला एसपी हारिस बिन जमा ने चैनपुर थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं तीन पुलिसकर्मियों दिनेश कुमार, नंदकिशोर महतो और निर्मल राय को लाइन हाज़िर कर दिया गया है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि “कानून के राज में इस तरह की घटनाएँ होना सही संकेत नहीं है।” अदालत के निर्देश पर गुमला एसपी स्वयं उपस्थित हुए और स्वीकार किया कि मामले में गंभीर गलती हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित के ससुर के खिलाफ वारंट जारी था, और पीड़ित ने उनसे फोन पर बात की थी। इसी कारण पूछताछ के लिए उसे थाने लाया गया था। इस पर अदालत ने सवाल उठाया कि “क्या किसी से फोन पर बात कर लेने भर से पुलिस को किसी व्यक्ति को थाने ले जाकर बेरहमी से पीटने का अधिकार मिल जाता है?”

गौरतलब है कि पीड़ित क्यूम चौधरी की पत्नी नबीजा बीबी ने आरोप लगाया है कि 1 दिसंबर को पुलिस ने उनके पति को बिना किसी एफआईआर के हिरासत में लिया और निर्ममता से पिटाई की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhand

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से एक की हत्या

Khabar365newsसिमडेगा : जिले के बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा गांव में जमीन...

BreakingJharkhand

गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बोरवेल वाहन से टक्कर; 3 मजदूर घायल

Khabar365newsगिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में शनिवार की सुबह एक...

BreakingJharkhand

झारखंड के शिक्षकों को झटका, नहीं मिलेगा SAP–MSAP का लाभ

Khabar365newsझारखंड सरकार ने राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत...

BreakingJharkhandRanchi

सिर्फ 32 सवाल सही, फिर भी अभ्यर्थी का चयन!

Khabar365newsरांची : JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में...