BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास योजना से रीना देवी का सपना हुआ पूरा, मिला सुरक्षित पक्का घर

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मंझलाडीह पंचायत के उपरबंधा गाँव में रहने वाली रीना देवी (पति – निताय साहा) को सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना का लाभ मिलने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

वर्षों से जर्जर कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे परिवार के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं साबित हुई। बरसात के मौसम में घर की दीवारें गिरने का खतरा हमेशा बना रहता था, जिससे परिवार असुरक्षा और भय में जीता था।

वित्तीय वर्ष 2024–25 में योजना के तहत चयनित होने के बाद रीना देवी को 2 लाख रुपये की सहायता राशि तथा मनरेगा अभिशरण के 90 मानव दिवस, जिसके माध्यम से लगभग 25 हजार रुपये की अतिरिक्त मजदूरी, प्राप्त हुई। पहली किस्त मिलते ही उन्होंने तत्परता से पक्का घर बनाने की शुरुआत की।

आज रीना देवी का परिवार एक मजबूत, सुरक्षित और स्वच्छ पक्के घर में रह रहा है।

लाभुक रीना देवी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा—

“बरसात में कच्चा घर गिरने का डर हमेशा बना रहता था। आज हमारे पास पक्का घर है, जिसमें हम सुरक्षित महसूस करते हैं। बच्चों का भविष्य भी अब सुरक्षित हो गया है।”

सरकार की इस योजना ने न केवल उनके सिर पर छत दी बल्कि परिवार में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भी जगाया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...