BreakingjamshedpurJharkhandRanchiजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

टाटा जू में 10 कृष्ण मृगों की मौत, हेमोरेजिक सेप्टीसीमिया का कहर

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में कृष्ण मृगों पर घातक बीमारी का प्रकोप सामने आया है। 1 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच पार्क में 10 कृष्ण मृगों की मौत हो गई। आखिरी मृत्यु शनिवार को दर्ज की गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये मौतें हेमोरेजिक सेप्टीसीमिया यानी गलघोंटू बीमारी से हुई हैं, जिसका कारण पाश्चुरेला बैक्टीरिया बताया जा रहा है। जू प्रबंधन के अनुसार, पार्क में कुल 18 ब्लैकबक थे, जिनमें से अब केवल 8 ही बचे हैं। स्थिति गंभीर होने पर बाड़ों में एंटी-बैक्टीरियल दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। साथ ही, रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान को भी सतर्क कर दिया गया है।

टाटा जू के डिप्टी डायरेक्टर नईम अख्तर ने बताया कि पहली मौत 1 दिसंबर को हुई थी, जिसके बाद हर दिन एक नया मामला सामने आता गया। सभी मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया और उनके नमूने जांच के लिए रांची वेटनरी कॉलेज भेजे गए। कॉलेज की पैथोलॉजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रज्ञा लकड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाश्चुरेला बैक्टीरिया की ही पुष्टि हुई है। अंतिम रिपोर्ट सोमवार को आएगी। 

वहीं, पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष एम.के. गुप्ता ने कहा कि यह बैक्टीरिया अत्यंत तेजी से शरीर में फैलता है और सीधा फेफड़ों पर हमला करता है। संक्रमित जानवरों में सांस लेने में दिक्कत, तेज बुखार, गर्दन में सूजन और डायरिया जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कई मामलों में बीमारी इतनी तीव्र होती है कि इलाज शुरू होने से पहले ही पशु की मृत्यु हो जाती है। यही वजह रही कि टाटा जू में कृष्ण मृग एक-एक कर दम तोड़ते चले गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...