BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

खूंटी में मुरहू थाने के सरकारी जीप चालक की मौत, स्कूल बस से आमने-सामने टक्कर

Share
Share
Khabar365news

खूंटी जिले के मुरहू चौक स्थित छठ घाट के पास रविवार देर शाम एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें मुरहू थाना की सरकारी जीप और ब्रिजफोर्ड स्कूल, नामकुम की बस आमने-सामने भिड़ गईं। इस हादसे में सरकारी जीप चालक 55 वर्षीय हनकू उरांव की उपचार के दौरान सदर अस्पताल, खूंटी में मौत हो गई। हनकू उरांव नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली बगीचाटोली के रहने वाले थे और पिछले तीन वर्षों से मुरहू थाना में चालक के रूप में सेवा दे रहे थे। उनका पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के समय चालक हनकू उरांव पुलिस लाइन खूंटी से खाली जीप लेकर मुरहू लौट रहे थे। उसी दौरान पंचघाघ से पिकनिक मनाकर रांची जा रही ब्रिजफोर्ड स्कूल की बस छठ घाट के पास जीप से टकरा गई। बस में मौजूद बच्चे और शिक्षक सभी सुरक्षित बताए गए हैं। टक्कर के प्रभाव से बस का अगला हिस्सा और शीशे टूट गए, जबकि जीप का फ्रंट हिस्सा बुरी तरह दब गया।

हादसे के बाद हनकू उरांव जीप में फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला और एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुरहू पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। मृतक हनकू उरांव अपने परिवार में तीन बेटियां और दो बेटों के पिता थे। उनकी एक बेटी की शादी जनवरी में होने वाली थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देखकर फफक पड़े। इधर, चालक के निधन पर एसडीपीओ वरुण रजक, इंस्पेक्टर किशुन दास, मेजर सोनाराम सोरेन, थाना प्रभारी नायल गॉडविन केरकेट्टा सहित कई पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...