BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

युवक की संदिग्ध मौत से मची खलबली, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के जगसीमर निवासी उपेंद्र यादव की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उपेंद्र यादव बीते देर शाम चतरो बाजार से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उसकी हत्या फतेहपुर के पास कर दी गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वहीं ग्रामीणों में आक्रोश है और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया गया है। लगातार मामले को बढ़ता देख खोरीमहुआ अनुमंडल एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद दलबल के साथ पहुंचे और सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बूझकर सड़क जाम को हटाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि उपेंद्र यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस मानवीय और तकनीकी मदद से हर पहलू पर ध्यान रखते हुए मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। अगर उपेंद्र यादव की हत्या हुई है तो हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। हालांकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आश्वासन के बावजूद ग्रामीण सड़क जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...