JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाझारखंडधर्म-कर्म

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पंचम दिवस में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा प्रसंग सुनकर भक्ति के महासागर में लीन हुए पतरातु प्रखंडवासी

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

आज पतरातु में विधायक कार्यालय आवास में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चतुर्थ दिवस में प्रातः काल आचार्य सत्येंद्र दुबे जी की सानिध्य में विधायक रोशन लाल चौधरी सब परिवार आवाहित गणपत्यादि देवताओं आदि का पूजन किया।

तत्पश्चात वैदिक विद्वानों द्वारा भागवत पारायण का श्रवण किया।
पुणे मध्यान्ह में कथा व्यस्त श्री सत्य प्रकाश तिवारी शंख बाबा के मुखारविंद से भागवत जी के प्रसंग को सुनकर भक्तगण भाव विह्वल हो गए।

कथा की शुरुआत भगवान कृष्ण के बालपन की नटखट लीलाओं से हुई। जिसमें माखन चोरी यशोदा मैया को मुख में ब्रह्मांड के दर्शन करना और उखल बंधन जैसे प्रसंग सुनाए गए।

पूतना वध, तृणावर्त और शकटासुर वध, कालिया नाग मर्दन, गोवर्धन पूजा , छप्पन भोग, मथूरा प्रस्शान का भी प्रसंग विस्तार से बताया गया।

गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग इस दिन का सबसे महत्वपूर्ण प्रसंग माना जाता हैं ।गोवर्धन पर्वत उठा कर भगवान ने इंद्र के अहंकार को तोड़ने के लिए अपनी छोटी उंगली (कनिष्ठ) पर गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों की रक्षा की थी।

कार्यक्रम के दौरान ही विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी के द्वारा हजारीबाग के लोकप्रिय विधायक सदर विधानसभा प्रदीप प्रसाद , सारठ विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक उदय शंकर सिंह , सीसीएल जीएम बरका सयाल अजय कुमार सिंह और कई गणमानी लोगों को प्रतीक वसंत और श्रीमद् भागवत गीता देकर मुख्य जजमान मान विधायक रोशन लाल चौधरी जी के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।

कथावाचक जब भगवान के प्राकट्य का वर्णन कर रहे थे तो पंडाल में उत्सव का माहौल था ।

कथा संचालन में आचार्य पंडित सत्येंद्र दुबे पंडित अमित मिश्रा पंडित पंकज तिवारी पंडित राजा तिवारी पंडित राधेश्याम दुबे सहित अन्य ब्राह्मण सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...