हजारीबाग

HJCPL 2025 सीजन–1 का भव्य उद्घाटन, संजय सिंह स्टेडियम में खेल, संस्कृति और सामाजिक एकता का शानदार संगम

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग :
हजारीबाग के प्रतिष्ठित संजय सिंह स्टेडियम में शनिवार को हजारीबाग जैन क्रिकेट प्रीमियर लीग (HJCPL) 2025 सीजन–1 का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक मौके पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे और खिलाड़ियों, आयोजकों व खेलप्रेमियों से मुलाकात कर पूरे टूर्नामेंट के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि HJCPL केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने और युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक सोच विकसित करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सही दिशा देने के साथ-साथ जिले में खेल संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं।
मुन्ना सिंह ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि HJCPL जैसे आयोजनों से युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। उन्होंने HJCPL 2025 सीजन–1 को जोश, जुनून और प्रेरणा का प्रतीक बताते हुए इसके सफल आयोजन की कामना की।
‘लेट्स यूनाइट’ के संदेश के साथ आयोजित इस लीग के उद्घाटन समारोह को और भी खास बनाने के लिए समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने न सिर्फ दर्शकों का मन मोह लिया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द का संदेश भी दिया। स्टेडियम में खिलाड़ियों, गणमान्य अतिथियों और खेलप्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा परिसर उत्सव स्थल में तब्दील नजर आया।
आयोजन समिति के चेयरमैन सौरभ जैन पटौदी ने बताया कि HJCPL का उद्देश्य केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक मंच पर लाना है। वहीं प्रेसिडेंट तरुण जैन ने कहा कि इस लीग के माध्यम से अनुशासन, एकजुटता और सकारात्मक सोच का संदेश समाज में दिया जा रहा है।
HJCPL 2025 सीजन–1 के अंतर्गत पहले और दूसरे दिन रोमांचक लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद सेमीफाइनल और भव्य फाइनल मुकाबले के जरिए विजेता टीम का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए विजेता और उपविजेता ट्रॉफी के साथ-साथ मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक जैसे पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के चेयरमैन सौरभ जैन पटौदी, प्रेसिडेंट तरुण जैन, सेक्रेटरी अनीश लोहारिया, वाइस प्रेसिडेंट सन्नी विनायक और कोषाध्यक्ष कपिल विनायक की अहम भूमिका रही। वहीं मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी अमित जैन विनायका द्वारा निभाई जा रही है।
HJCPL 2025 सीजन–1 खेल, संस्कृति और सामाजिक एकता का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहा है, जो आने वाले वर्षों में हजारीबाग के खेल जगत को नई दिशा और नई पहचान देगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

रामनवमी पर हजारीबाग में हिंसा की काली छाया: तीन घटनाओं से दहला जिला, गदोखर में युवक की दर्दनाक हत्या

Khabar365newsहजारीबाग। आस्था और श्रद्धा का पर्व रामनवमी इस बार हजारीबाग के लिए...

हजारीबाग

रामनवमी को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयार पूरी टीम

Khabar365newsहजारीबाग शहरी क्षेत्र में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर बिजली विभाग ने...