हजारीबाग

हजारीबाग में राशन वितरण व्यवस्था को मिली 4G रफ्तार

Share
Share
Khabar365news

टाउन हॉल में 197 डीलरों को मिला 4G ई-POS मशीन, DSO मुरली यादव की सक्रियता से वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

हजारीबाग : जन वितरण प्रणाली (PDS) को पारदर्शी, तेज और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में हजारीबाग जिला प्रशासन ने एक ऐतिहासिक पहल की है। आज दिनांक 29/12/2025 को टाउन हॉल, हजारीबाग में शहरी क्षेत्र एवं सदर प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के बीच 4G ई-POS मशीनों का भव्य वितरण समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) हजारीबाग श्री मुरली यादव के द्वारा 4G ई-POS मशीन वितरण की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम के तहत शहरी क्षेत्र के 107 डीलर एवं सदर प्रखंड के 90 डीलरों, कुल 197 जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को 4G मशीन प्रदान की गई।
गौरतलब है कि वर्ष अगस्त 2016 से 2G मशीनों के माध्यम से राशन वितरण किया जा रहा था, जिससे नेटवर्क और तकनीकी समस्याओं के कारण विक्रेताओं एवं लाभुकों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। वर्षों से चली आ रही इस मांग को आज DSO मुरली यादव की सक्रिय पहल और निरंतर प्रयास से साकार किया गया, जिससे राशन वितरण व्यवस्था को नई रफ्तार और मजबूती मिली है।
4G मशीन प्राप्त होने पर सभी डीलरों में खुशी की लहर देखने को मिली। विक्रेताओं ने इसे जन वितरण प्रणाली के लिए एक बड़ी राहत और ऐतिहासिक बदलाव बताया।
कार्यक्रम के दौरान जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री मुरली यादव को गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि “DSO मुरली यादव का सहयोग भागीरथी प्रयास जैसा है, जिनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने जमीनी स्तर की समस्याओं को समझते हुए वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिखाया।”
इस कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र से अर्चना हिंसा, चंदन कुमार, खुर्शीद आलम, सुनील आनंद, अरुण राणा, सुरेश पासवान, रितु साव, राजेश सिंह, अशोक जैसवाल, मो. सलीम, मो. महताव, तबस्सुम अली, कुमोद दास सहित कई विक्रेता उपस्थित रहे।
वहीं सदर प्रखंड से अध्यक्ष धनेश्वर महतो, गोबिंद गोप, विकास कुमार, दिलीप पासवान, सीताराम, महावीर राम, असगर अली, मो. जलील, महेश राम, सबाना परवीन, सबीता गुप्ता, गोलु, मनोज कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में डीलरों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि 4G ई-POS मशीन से राशन वितरण अब अधिक तेज, पारदर्शी और सुचारु होगा, जिससे लाभुकों को समय पर और सही मात्रा में राशन मिल सकेगा।
निस्संदेह, यह पहल DSO मुरली यादव की दूरदर्शिता, कार्यकुशलता और प्रशासनिक सक्रियता का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसने हजारीबाग में जन वितरण प्रणाली को एक नई तकनीकी ऊंचाई पर पहुंचाया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी में दिनदहाड़े नहीं, रात के अंधेरे में बड़ी चोरी—घर का ताला तोड़कर ₹5 लाख के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

Khabar365newsकटकमसांडी, हजारीबाग। थाना क्षेत्र के लोहसिंघना गांव निवासी ममता देवी के घर...

हजारीबाग

आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर उपायुक्त का जोर, धान अधिप्राप्ति की तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश

Khabar365newsहजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में...

हजारीबाग

बिरहोर टोला में लगा विशेष कैंप, ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड के बिरहोर टोला में गुरुवार को विशेष शिविर...

हजारीबाग

15 अगस्त पर अनुमंडल से प्रखंड तक गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, ध्वजारोहण से जनसंबोधन तक तय हुई जिम्मेदारी

Khabar365newsउपायुक्त कार्यालय, हजारीबाग ने जारी किया महत्वपूर्ण निर्देश, सभी संबंधित कार्यालयों को...