JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन विंटर वर्कशॉप का समापन, बालिकाओं ने प्रस्तुत किया आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) के तत्वावधान में गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन (GEM) के अंतर्गत आयोजित एक सप्ताहीय विंटर वर्कशॉप का समापन समारोह 3 जनवरी को पीवीयूएनएल टाउनशिप में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बालिकाओं ने एक सप्ताह के दौरान सीखी गई विभिन्न कौशलों की जानकारी साझा की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

समापन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ए. के. सहगल एवं स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेणु सहगल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी, लेडीज़ क्लब की सदस्याएं, बालिकाओं के माता-पिता एवं परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने आत्मरक्षा, विज्ञान प्रयोगों एवं अन्य गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थितजनों ने खूब सराहा। अपने संबोधन में श्री ए. के. सहगल ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों से अपनी बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। वहीं श्रीमती रेणु सहगल ने बालिकाओं की प्रगति को रेखांकित करते हुए एक सप्ताह की कार्यशाला की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

यह कार्यक्रम बालिका सशक्तिकरण की दिशा में पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...