हजारीबाग

नवनियुक्त सदर अनुमंडल पदाधिकारी से हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी ने की शिष्टाचार भेंट

Share
Share
Khabar365news

सेवा ही हमारा संकल्प है, समाज के हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य : चंद्र प्रकाश जैन

समाज सेवा में निरंतरता ही हमारी पहचान, हर परिस्थिति में जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहना हमारा लक्ष्य : करण जायसवाल

हजारीबाग

जिले में सामाजिक एवं धार्मिक सेवा के क्षेत्र में बीते साढ़े चार वर्षों से सक्रिय हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शनिवार को नवनियुक्त सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्था की ओर से उन्हें फूलों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए हजारीबाग में स्वागत किया गया शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में हजारीबाग यूथ विंग द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की गई। बताया गया कि वर्तमान में शीतकालीन राहत अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही संस्था धार्मिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों तथा मानवीय सेवा कार्यों में निरंतर सहभागिता निभा रही है। मुलाकात के दौरान रक्तदान को लेकर संस्था की सक्रिय भूमिका पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि वर्ष 2025 में हजारीबाग यूथ विंग द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया था। आने वाले समय में भी संस्था द्वारा और भी भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा गौशाला में सेवा कार्यों सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी संस्था लगातार योगदान दे रही है। सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद नवनियुक्त सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडे ने हजारीबाग यूथ विंग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किया जा रहा सेवा कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। भविष्य में जब भी प्रशासन को समाजसेवी संगठनों के सहयोग की आवश्यकता होगी, हजारीबाग यूथ विंग से निश्चित रूप से संपर्क किया जाएगा।


हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि संस्था की प्राथमिकता हमेशा जरूरतमंदों की सेवा रही है। पिछले साढ़े चार वर्षों से संस्था बिना किसी भेदभाव के समाज सेवा के कार्यों में लगी हुई है। आगे भी शीतकालीन राहत, रक्तदान, गौसेवा एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। जल्द ही संस्था द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिलेभर के युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की जाएगी। मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव रितेश खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया, संस्था मार्दर्शक विकास केशरी,संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद खण्डेलवाल, सेजल सिंह, खुशी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी एवं प्रिंस कसेरा उपस्थित रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

SIR नोटिसधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पेलावल दक्षिणी में लगा विशेष कैंप

Khabar365newsSDM आदित्य पांडे ने किया शिविर का निरीक्षण,मौके पर उपस्थित रहे सीओ...

हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...

हजारीबाग

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत सामान बरामद

Khabar365news हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवावारा में मोबाइल दुकान का...