
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत के शाहीटांड फुटबॉल मैदान में आयोजित बहुप्रतीक्षित बिरसा मुंडा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का महामुकाबला आज भारी उत्साह और जोश के बीच संपन्न हुआ।

इस रोमांचक फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए। आयोजन समिति ने ढोल नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ विधायक का स्वागत किया। विधायक ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया।

विधायक जी का आगमन खेल प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा का क्षण था। उन्होंने दोनों फाइनलिस्ट टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर आयोजित यह टूर्नामेंट खेल भावना को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट मंच है। खेल हमारे युवाओं को अनुशासित बनाते हैं और उन्हें सही दिशा दिखाते हैं।

फाइनल मैच पूरणा डी पिठोरिया और एफसी कुजूर रांची के बीच खेला गया, जो बेहद प्रतिस्पर्धी रहा। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दर्शकों ने हर मूव पर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

मैच के अंत मे फाइनल मुकाबले पेनेल्टी शूटआउट पूरणा डी पिठोरिया 2-1 से विजय हुई।
पूरणा डी पिठोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में विधायक जी ने विजेता टीम पूरणा डी पिठोरिया को चमचमाती ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया, साथ ही उपविजेता टीम एफसी कुजूर रांची को भी पुरस्कार दिए गए।
उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की भी सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह आयोजन क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल रहा।
मौके पर जिला पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, पतरातु मंडल अध्यक्ष रंजन भगत ,कटिया मुखिया किशोर महतो, पंच मंदिर मुखिया राहुल, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य अशोक पाठक, गुड्डू सोनी, नंदकिशोर महतो ,चंदन कुमार सुजीत कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।
टुर्नामेंट को सफल बनाने में धनेश्वर महतो ,विकास मुंडा, जानकी मुंडा, सुनील महली जयप्रकाश सिंह उर्फ ननकी, मुखिया कोतो पंचायत निधि सिंह , संदीप उरांव ,प्रदीप मुंडा ,सूरज, गोविंद महतो ,नंदकिशोर महतो ,पूर्व मुखिया गंगाधर महतो ,कामेश्वर महतो, राम अवतार महतो ,रविंद्र महतो ,रेफ़री
संजीत मुंडा, उत्तम मिंज ,भोला मांझी और सूरज हंसदा समेत कई लोगों का योगदान रहा।
Leave a comment